नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। एनडीए को एक बार फिर से बहुमत मिला है। हालांंकि, इंडिया गठबंधन ने कांटे की टक्कर दी है। भाजपा को सबसे ज्यादा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है। यहां पर भाजपा को 2019 के मुकाबले में काफी कम सीटें मिली हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि भाजपा अयोध्या सीट भी हार गई। इसको लेकर अब तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं।
पढ़ें :- आग़ाज फाउंडेशन ने 25 गरीब बच्चियों को वितरित की स्कूल ड्रेस, खिले चेहरे
इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, अयोध्या की जनता का मैं धन्यवाद देता हूं। उनका दु:ख दर्द आपने समय-समय पर देखा होगा, लोगों को मुआवजा नहीं दिया, अन्याय किया, इसीलिए अयोध्या और आसपास के क्षेत्र में जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया।
"अयोध्या की जनता का मैं धन्यवाद देता हूं। उनका दु:ख दर्द आपने समय-समय पर देखा होगा, लोगों को मुआवजा नहीं दिया, अन्याय किया, इसीलिए अयोध्या और आसपास के क्षेत्र में जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, नई दिल्ली pic.twitter.com/gWlPLr8ase
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 6, 2024
पढ़ें :- IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, टॉस में देरी: भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज होगा सीरीज का फैसला?
इसके साथ ही कहा, खुशी की बात है कि इस बार विपक्ष मजबूत होगा। इस बार विपक्ष की आवाज नहीं दबेगी। ऐसे कई महत्वपूर्ण प्रश्न हैं जो जनता के सामने प्रस्तुत किए गए-सबसे बड़ा प्रश्न अग्निवीर की नौकरी का है। समाजवादी पार्टी कभी भी अग्निवीर व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर सकती है।