Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. समाजवादी पार्टी ने PDA के नाम पर ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ का किया है गठन : केशव मौर्य

समाजवादी पार्टी ने PDA के नाम पर ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ का किया है गठन : केशव मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सर गर्मी पड़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी और भाजपा के नेता चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा कर रहे हैं। इसके साथ ही एक दूसरे पर हमले भी तेज कर दिये हैं। इसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा 9 सीटों पर भाजपा की ही जीत होगी।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्सपर्ट लिखा, समाजवादी पार्टी ने PDA के नाम पर ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ का गठन किया है, जिसे 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में प्रदेश के जागरूक और सम्मानित मतदाता भाई-बहन पूरी ताकत से उखाड़ फेंकने को तैयार हैं।

इसके साथ ही आगे लिखा, प्रदेश की सभी 9 सीटों पर सुशासन और विकासोन्मुखी भारतीय जनता पार्टी को निरंतर आगे बढ़ाते हुए भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए जनता में जबरदस्त उत्साह है। हर क्षेत्र में प्रगति का नया अध्याय लिखने का अवसर अब फिर आया है। जन-जन का यह संकल्प है कि प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाएँगे, भाजपा को सभी सीटें जिताएंगे। जहां-जहां भाजपा आई, वहां-वहां विकास की लहर छाई।

Advertisement