आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने अनवरगंज में अपने नए आवासीय भवन और पार्टी कार्यालय के उद्घाटन किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा, आज हमें खुशी है इस बात की कि बहुत पार्टी कार्यालय देखे हैं हम लोगों ने बीजेपी का कई फ्लोर का पार्टी कार्यालय देखा है लेकिन जितना शानदार समाजवादी पार्टी का कार्यालय दिखाई दे रहा है इसके मुकाबले उनका पार्टी कार्यालय कहीं नहीं है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
बीजेपी ने छोटा कार्यालय इसलिए बनवाया, क्योंकि उन्हें पता है कि आजमगढ़ से उनका खाता नहीं खुलेगा। जो प्यार और सम्मान आजमगढ़ की जनता देती है हमें, लगता है बहुत कम जिलों में वह सम्मान मिल पाता है। सामाजिक न्याय की स्थापना का संकल्प ही हमारे PDA परिवार को सम्मान दिलाने का काम करेगा।
"अभी तक की सबसे ज्यादा लोकसभा की सीटें समाजवादी पार्टी जीती है, ये इंडिया गठबंधन की ताकत, पीडीए की रणनीति ने मिलकर हमें उत्तरप्रदेश में नंबर वन बनाया है। इतिहास यह भी बताता है कि जो लोकसभा जीतता है वही विधानसभा जीतता है।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, आजमगढ़ pic.twitter.com/cIBzyrVQaB
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 3, 2025
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
उन्होंने कहा, हमारे बहुत सारे साथी सुझाव दे रहे थे कि यह जो स्थान बना है, ये जो पार्टी कार्यालय बना इसका नाम क्या हो। ये “PDA भवन” के नाम से जाना जाएगा, क्योंकि पीडीए की एकता ही हमें सत्ता दिलाएगी। अभी तक की सबसे ज्यादा लोकसभा की सीटें समाजवादी पार्टी जीती है, ये इंडिया गठबंधन की ताकत, पीडीए की रणनीति ने मिलकर हमें उत्तरप्रदेश में नंबर वन बनाया है। इतिहास यह भी बताता है कि जो लोकसभा जीतता है वही विधानसभा जीतता है।