Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 48 साल बाद मिला इंसाफ: 1978 के संभल दंगे में कुएं में फेंक दी थी दादा की लाश, अब योगी सरकार ने सौंपा पट्टा

48 साल बाद मिला इंसाफ: 1978 के संभल दंगे में कुएं में फेंक दी थी दादा की लाश, अब योगी सरकार ने सौंपा पट्टा

By Harsh Gautam 
Updated Date

संभल: साल 1978 में हुए संभल दंगे के पीड़ित रस्तोगी परिवार को आखिरकार 48 साल बाद न्याय मिला है। दंगाइयों के डर से 1979 में शहर छोड़ चुके इस परिवार को योगी सरकार ने वापस बसाने के लिए 100 वर्ग मीटर जमीन का पट्टा सौंपा है। यूपी के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने खुद पीड़ित परिवार को यह प्रमाण पत्र दिया।

पढ़ें :- बदायूं में दरोगा का कमरे में रोशनदान से लटका मिला शव, सुसाइड की आशंका

रस्तोगी परिवार को जमीन का पट्टा सौंपते हुए सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर

कुएं में फेंक दी थी दादा की लाश

हिंदुस्तान लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में रह रहे पोते कपिल रस्तोगी ने बताया कि 29 मार्च 1978 को दंगे के दौरान भीड़ ने उनके दादा रामशरण दास रस्तोगी की किराने की दुकान लूट ली थी। विरोध करने पर उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी और लाश को कुएं में फेंक दिया था। इसके बाद लगातार मिल रही धमकियों के कारण पूरे परिवार को संभल से पलायन करना पड़ा था।

विधानसभा में उठा था मुद्दा

पढ़ें :- प्रधानों के कार्यकाल को 6 महीने बढ़ाने पर हाईकोर्ट सख्त, बोला- अगली सुनवाई पर चुनाव की तारीख लेकर आएं!

कपिल के मुताबिक, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में इस दंगे का मुद्दा उठाया, तब परिवार ने सरकार से मदद मांगी। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया। मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि इस दंगे में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे और कईयों के घर जल गए थे। सरकार ऐसे सभी पीड़ित परिवारों को 100 वर्ग मीटर जमीन दे रही है ताकि वे वापस आकर अपना घर बना सकें और अपनी नई जिंदगी शुरू कर सकें।

Advertisement