संभल : असमोली थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मदाला फतेहपुर गांव के अल हसनैन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम चल रहा था तभी स्कूल के मुख्य गेट का छज्जा अचानक गिर गया। मलबे की चपेट में आने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
पढ़ें :- Video- स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान संभल में स्कूल का छज्जा गिरा, एक बच्चे की मौत व दो घायल, मची चीख-पुकार
कार्यक्रम देखने पहुंचे थे आसपास के बच्चे
बताया गया कि 15 अगस्त के मौके पर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। समारोह देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बच्चे पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे स्कूल के मुख्य गेट के छज्जे पर चढ़ गए। अचानक छज्जा बच्चों का वजन नहीं सह सका और नीचे आ गिरा। नीचे मौजूद बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। छह वर्षीय निजामुद्दीन को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं 11 वर्षीय सैफ अली और 10 वर्षीय शेदाना घायल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें भी स्कूल पहुंचीं। एसडीएम विकास चंद्र सीओ असमोली अमन सिंह और थाना प्रभारी सुधीर पवार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली।
पढ़ें :- 48 साल बाद मिला इंसाफ: 1978 के संभल दंगे में कुएं में फेंक दी थी दादा की लाश, अब योगी सरकार ने सौंपा पट्टा
जांच में बच्चों के छज्जे पर चढ़ने की बात
अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि समारोह के दौरान कई बच्चे छज्जे पर चढ़ गए थे। एक साथ ज्यादा बच्चों के चढ़ने से छज्जे पर अतिरिक्त भार पड़ा और वह टूटकर नीचे गिर गया। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि स्कूल की इमारत करीब 19 से 20 साल पुरानी है। शुरुआती जांच में भवन में कोई बड़ी कमी सामने नहीं आई है। फिलहाल मृतक बच्चे के परिवार की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। प्रशासन ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
उत्तर प्रदेश के संभल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अल हसनैन पब्लिक स्कूल के मुख्य गेट का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया. हादसे में छज्जे के नीचे दबकर एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो… pic.twitter.com/qScXbT016f
— zingabad (@zingabad) August 15, 2026