नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सांसदों के चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध मार्च कर रहे हैं। इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मदद ज्ञानेश जी नहीं, बल्कि गणेश जी कर रहे हैं। संबित पात्रा ने कहा, कि हमारी मदद ज्ञानेश जी नहीं कर रहे हैं, हमारी मदद गणेश जी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की मदद ज्ञानेश जी नहीं, गणेश जी कर रहे हैं। बुद्धि, विद्या, ज्ञान और विवेक के देवता गणेश जी।
पढ़ें :- Video - 'एक कचौरी, दो समोसा- ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा...' सपा MP इकरा हसन का GEN-Z स्टाइल में विरोध प्रदर्शन
इस बारे में जब समाजवादी पार्टी की सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बीजेपी का काम है आरोपों को गलत बताना, लेकिन हमारा जो काम है वो हम कर रहे हैं। जया बच्चन ने कहा कि गणेश जी गलत कामों में मदद नहीं करते हैं। हम गणेश जी की पूजा से ही प्रार्थना शुरू करते हैं। वे हमारी रक्षा करेंगे। शुभारंभ उन्हीं से करवाते हैं। गणेश जी हम लोगों की देखभाल करेंगे। जया बच्चन से पूछा गया कि वो कितनी दूर तक मार्च में चलेंगी, जवाब में उन्होंने कहा कि जब तक मेरे पैर साथ देंगे, तब तक चलूंगी। जया बच्चन कहा कि ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। सांसदों ने विरोध मार्च के दौरान वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है।