Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Samsung के इन डिवाइस में OneUI 6.1 अपडेट के साथ मिलेंगे Galaxy AI फीचर्स, देंखे पूरी लिस्ट

Samsung के इन डिवाइस में OneUI 6.1 अपडेट के साथ मिलेंगे Galaxy AI फीचर्स, देंखे पूरी लिस्ट

By Abhimanyu 
Updated Date

Samsung devices with OneUI 6.1 Update and Galaxy AI features : सैमसंग ने अपने ग्रेंड गैलेक्सी अनपैक़्ड इवेंट में अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S24 और Galaxy AI फीचर्स को लॉन्च किया। नए डिवाइस एआई फीचर्स के साथ ही बाजार में उतारे गए हैं। वहीं, सैमसंग के यूजर्स को लेटेस्ट वनयूआई 6.1 अपडेट और गैलेक्सी एआई सुविधाएं दी जाएंगी। जिनमें कुछ पुराने गैलेक्सी एस सीरीज और गैलेक्सी जेड सीरीज के स्मार्टफोन को भी एआई की सुविधा मिलेगी।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंड्रॉइड अथॉरिटी (Android Authority) की नई रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है कि सैमसंग कुछ डिवाइस में अपने लेटेस्ट लॉन्च एआई फीचर्स को कुछ पुराने डिवाइस में पेश करेगी। इनमें गैलेक्सी S23 सीरीज, गैलेक्सी S23 FE, गैलेक्सी Z फोल्ड 5 और फ्लिप 5 और गैलेक्सी टैब S9 सीरीज शामिल है। इन डिवाइस को OneUI 6.1 अपडेट के माध्यम से कुछ गैलेक्सी एआई फीचर की सुविधाएं दी जाएंगी।

बताया यह भी जा रहा है कि जून 2024 से पहले कम से कम छह स्मार्टफोन और तीन टैबलेट को गैलेक्सी एआई सुविधाएं मिलने वाली हैं। गैलेक्सी एआई फीचर्स Galaxy S24 सीरीज के लिए एक्सक्लूसिव नहीं हैं। हालांकि, Galaxy S24 सीरीज में, कुछ सुविधाएं ऑन-डिवाइस जेनरेटरेटिव एआई क्षमताओं होगी, जो पुरानी सीरीज को नहीं मिलेंगी।

इन डिवाइस में OneUI 6.1 अपडेट के साथ मिलेंगे AI फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी S23 FE

पढ़ें :- nubia A76 4G smartphone : नूबिया A76 4G स्मार्टफोन लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S23

सैमसंग गैलेक्सी S23+

सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा

सैमसंग गैलेक्सी Z Flip5

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5

पढ़ें :- CCP अध्यक्ष सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम के बाद X पर डेब्यू, तेजी से बढ़ रहे हैं फॉलोवर्स

सैमसंग गैलेक्सी टैब S9

सैमसंग गैलेक्सी टैब S9+

सैमसंग गैलेक्सी टैब S9 अल्ट्रा

Advertisement