Samsung Galaxy A15 Price Cut : अगर आप सैमसंग का कोई नया बजट फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो सैमसंग की पॉपुलर ए सीरीज Samsung Galaxy A15 एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी ने इस फोन की कीमतों में कटौती की है। जिससे आपके पास पैसों की बचत का मौका है।
पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा
भारत में पिछले साल दिसंबर में Samsung Galaxy A15 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने फोन के दोनों ही वेरिएंट के कीमतें घटा दी हैं। जिसमें Samsung Galaxy A15 के बेस वेरिएंट की कीमत 1500 रुपये कम हो गई है। जबकि टॉप वेरिएंट को 3000 रुपये कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। ऐसे में फोन के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19499 रुपये से घटकर 17,999 रुपये रह गयी है और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 22499 रुपये से घटकर 19,499 रुपये हो गयी है।
Samsung Galaxy A15 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ आता है। फोन 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी जाती है।
यह फोन 50MP + 5MP + 2MP मेन और 13MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसमें 5000mAh बैटरी दी जाती है।