Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 50MP फ्रंट कैमरा के साथ सैमसंग के धाकड़ फोन की हुई एंट्री, यहां चेक करें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

50MP फ्रंट कैमरा के साथ सैमसंग के धाकड़ फोन की हुई एंट्री, यहां चेक करें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

By Abhimanyu 
Updated Date

Samsung Galaxy M55 5G Features and Price : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सैमसंग ने अपने यूजर्स के लिए Samsung Galaxy M55 5G स्मार्टफोन को मार्केट में उतार दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया है। हालांकि, Samsung Galaxy M55 5G को ब्राजील में लॉन्च किया गया है। सैमसंग ब्राजील की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसे देखा जा सकता है। आइये जानते हैं इस फोन के स्पेक्स और कीमत के बारे में।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

Samsung Galaxy M55 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने इस गैलेक्सी फोन Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ लाया है। इस फोन में 6.7 इंच AMOLED Plus डिस्प्ले के साथ पंच-होल डिजाइन के साथ पेश किया है और HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,000 nits पीक ब्राइटनेस दी गयी है। इस नए फोन में 8GB रैम और 256GB बिल्ट इन स्टोरेज दी गयी है।

नए फोन को कंपनी ने OIS इनेबल्ड 50MP मेन, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ मार्केट में उतारा है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। नया सैमसंग फोन Android 14 पर रन करता है और Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, NFC, और USB-C port जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।

कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy M55 5G ब्राजिल में 2,699 Brazilian Real यानी करीब 45069 रुपये में लॉन्च हुआ है। फोन को दो कलर ऑप्शन Light Green और Dark Blue में लाया गया है। इसके बहुत जल्द भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
Advertisement