Samsung Galaxy M55 5G Launched : सैमसंग ने अपने ग्राहकों के लिए Samsung Galaxy M55 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को फोन 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ पेश किया है। कंपनी ने इसे Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लेकर आई है। आइए इस फोन के स्पेक्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में जान लेते हैं।
पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा
Samsung Galaxy M55 5G को कंपनी 6.7 इंच सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले, फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाई है। इसमें Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है और फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट-8GB/12GB रैम, 8GB रैम/256GB और 128GB/256GB स्टोरेज पेश किया गया है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP मेन वाइड एंगल कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। इसके अलावा सेल्फी के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन को कंपनी 5000mAh बैटरी साइज और 45W Charging Support फीचर के साथ लाई है।
Samsung Galaxy M55 5G की कीमत की बात करें तो कंपनी ने फोन के 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,299 रुपये रखी है, जबकि 8GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये तय की है। ग्राहक फोन को दो कलर ऑप्शन Denim Black और Light Green में खरीद सकेंगे।