Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Samsung RING : एआई फीचर्स वाली सैमसंग रिंग यूजर्स की सेहत का रखेगी ख्याल, जानिए इसकी खासियत

Samsung RING : एआई फीचर्स वाली सैमसंग रिंग यूजर्स की सेहत का रखेगी ख्याल, जानिए इसकी खासियत

By Abhimanyu 
Updated Date

Samsung RING Specification: सैमसंग ने 17 जनवरी को अमेरिका के कैलिफॉर्निया में स्थित सैप सेंटर में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2024 (Galaxy Unpacked Event 2024) में एआई फीचर्स के साथ कई नए प्रॉडक्ट पेश किए हैं। जिसमें कंपनी की एक खास स्मार्टरिंग भी शामिल है। इस रिंग में भी सैमसंग ने गैलेक्सी एआई फीचर्स शामिल किए हैं, जिसकी मदद से यूजर्स की सेहत का बेहतर तरीके से ख्याल रखा जा सकेगा।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

सैमसंग की नई स्मार्ट रिंग के बारे में इवेंट में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है। कंपनी ने सिर्फ इस रिंग का सिर्फ एक टीज़र जारी किया। जिसमें बताया कि यह यूजर्स की सेहत का अच्छी तरीके से ख्याल रखेगा। यह फीचर्स यूजर्स को उनके शरीर में हो रही एक्टिविटी के लिए सूचित करेगा। सैमसंग ने इस रिंग की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सैमसंग की स्मार्ट गैलेक्सी रिंग में एआई फीचर की मदद से हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर जैसे कई खास फीचर्स शामिल होंगे।  यह स्मार्ट रिंग सैमसंग के हेल्थ ऐप की मदद से यूज की जा सकेगी।

Advertisement