Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sandhya theater Mamla: हाईकोर्ट से अल्लू अर्जुन को मिली अंतरिम जमानत

Sandhya theater Mamla: हाईकोर्ट से अल्लू अर्जुन को मिली अंतरिम जमानत

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Allu Arjun: फिल्म ‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. उन्हें चार दिसंबर को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया था. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि एक बच्चा बेहोश हो गया था.

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

कोर्ट ने कहा सिर्फ एक्टर होने की वजह से अल्लू की व्यक्तिगत स्वतंत्रता नहीं छीनी जा सकती. गौरतलब है कि मृत महिला के पति ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद केस वापस लेने की बात कही. 4 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को देखने के लिए हैदराबाद के संध्या थिएटर में भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसकी वजह से वहां भगदड़ मच गई.

https://x.com/PTI_News/status/1867541812757266677?t=EHJbf9Xp2GMKeJbVO-qeLg&s=19

39 साल की महिला रेवती की दम घुटने से मौत हो गई और उनके 9 साल के बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृत महिला की फैमिली की शिकायत के बाद पुलिस ने 5 दिसंबर को अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया.

 

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
Advertisement