सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान,अध्यक्ष ने दी नगरपंचायत को अपना प्रतिनिधि,हर्ष
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
सोनौली नगर पंचायत अपना घर है इसे स्वच्छ बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी– शाहनवाज चेयरमैन प्रतिनिधि
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श नगर पंचायत सोनौली कार्यालय परिसर में आज अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम में अध्यक्ष सोनौली हबीब खान ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले छ:सफाई कर्मियों को फूल माला पहनाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया और शुभकामनाएं दी।
अध्यक्ष श्री खान ने कहा कि अस्वस्थ होने के कारण आपको समय नहीं दे पा रहा हूं। जिसके लिए हमने अपना प्रतिनिधि बना दिया है। हमारे पुत्र शाहनवाज खान आज से आप सभी की सेवा करेंगे और आपके बीच हर समय उपस्थित रहेंगे। इनका आप सभी सहयोग करें।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राहुल यादव ने नगर पंचायत के समस्त सफाई कर्मियों को श्रम दिवस की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ ही उन्होंने प्रतिनिधि शाहनवाज खान का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि शाहनवाज खान ने कहा कि सोनौली नगर पंचायत अपना घर है। इसे सुंदर और स्वच्छ बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। श्री खान सभी सफाई कर्मियों को श्रम दिवस की शुभकामनाएं दी उन्हें मिष्ठान खिलाया और उनका सम्मान किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद करम हुसैन खान,पप्पू खान, विजय कुमार, राजकुमार नायक, राजेश गुप्ता, निजामुद्दीन खान, राधेश्याम यादव, कमरुद्दीन शेख, प्रदीप नायक, अमीर आलम सहित समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट