नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) की बैठक शनिवार को दिल्ली में चल रही है, जिसकी अध्यक्षता पार्टी प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) कर रहे हैं। इस बैठक में जेडीयू के वरिष्ठ नेता संजय झा (Sanjay Jha) को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया है। इसका एलान पार्टी प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है।
पढ़ें :- Xiaomi YU7 GT ने नूर्बुर्गिंग में पहली बार ड्राइवरलेस कार का बनाया लैप रिकॉर्ड
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब (Constitution Club of Delhi) में शनिवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) की बैठक हुई। बैठक में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के अलावा, केसी त्यागी, ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, देवेश चंद्र ठाकुर, समेत पार्टी के सभी महत्पूर्ण नेता शामिल थे। बैठक से पहले ही इसकी संभावना जताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसका प्रस्ताव किया जिस पर सभी कार्याकारिणी सदस्यों ने सहमति की मुहर लगा दी।
पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि पार्टी के विस्तार के लिए संगठन का विस्तार आवश्यक है। ऐसे में कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा होगी। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहयोग के लिए कई पदाधिकारियों को मनोनित किया जाएगा। ऐसे में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए संजय झा का नाम सबसे उपर था।
संजय झा (Sanjay Jha) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के काफी करीबी और विश्वस्त नेताओं में माने जाते हैं। पिछले कुछ समय से नीतीश कुमार अपनी हर गतिविधि में शामिल रहते थे। हाल ही में उन्हें राज्यसभा में जदयू के नेता चुना गया था। अब उन्होंने यह नई जिम्मेदारी दी गयी है। नीतीश कुमार ने खुद इसकी घोषणा की। सब सदस्यों ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया। बिहार में भी पार्टी नेताओं में खुशी का माहौल है। पटना में जश्न की तैयारी चल रही है।
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि इस निर्णय से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने संजय झा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी तो नीतीश कुमार समेत पार्टी के वरीय नेताओं को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव लड़ने जा रही है। संजय झा इसमें अपनी भूमिका मजबूती से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर बीजेपी के साथ जेडीयू के संबंध और प्रगाढ़ होंगे।