Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. संजू–ईशा की केमिस्ट्री फिर लौटी, “बैंगल्स” में देसी बीट्स का ग्लोबल ट्विस्ट

संजू–ईशा की केमिस्ट्री फिर लौटी, “बैंगल्स” में देसी बीट्स का ग्लोबल ट्विस्ट

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। मराठी पॉप की नई लहर को आकार देने वाले उभरते सितारे संजू राठौड़ एक बार फिर अपने ताज़ा ट्रैक “बैंगल्स” के साथ सुर्खियों में हैं और इस बार उनके साथ हैं स्क्रीन पर जादू बिखेरने वाली ईशा मालवीय। “गुलाबी साड़ी” और “शेकी” जैसे हिट गानों के बाद यह जोड़ी फिर से वही केमिस्ट्री लेकर आई है, जो दर्शकों को पहले ही दीवाना बना चुकी है।

पढ़ें :- Video Viral : ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या को दिया प्यारा सा सरप्राइज, बेटी के रिएक्शन को कैमरे में किया कैद

“बैंगल्स” सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक विजुअल और म्यूज़िकल एक्सपीरियंस है, जहां रेगे बीट्स और मराठी फोक का अनोखा मेल सुनने को मिलता है। हल्की-फुल्की लव स्टोरी पर आधारित यह ट्रैक “कूल वाड़ी” की रंगीन दुनिया में सेट है, जहां देसी अंदाज़ को मॉडर्न स्टाइल के साथ पेश किया गया है। संजू का सिग्नेचर क्रॉस-कल्चरल साउंड और ईशा की स्क्रीन प्रेज़ेंस मिलकर इस गाने को एक फील-गुड एंथम बना देते हैं।

पियूष-शाज़िया की डायरेक्शन-कोरियोग्राफी और जी-स्पार्क का म्यूज़िक प्रोडक्शन इस प्रोजेक्ट को और खास बनाता है। “बैंगल्स” के साथ संजू राठौड़ न सिर्फ अपनी पहचान को और मजबूत कर रहे हैं, बल्कि मराठी पॉप को ग्लोबल मंच पर ले जाने की तैयारी भी दिखा रहे हैं।

Advertisement