मुंबई। डायरेक्टर सनोज कुमार मिश्रा (Sanoj Kumar Mishra) को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने दुष्कर्म मामले पर बड़ी राहत देते हुए 30 मई को जमानत दे दी है। वहीं कोर्ट ने यह भी कहा कि झूठे आरोपों का बढ़ता चलन चिंताजनक है। आपको बता दें कि सनोज कुमार मिश्रा (Sanoj Kumar Mishra) वहीं है जो कुंभ मेले की मोनालिसा (Monalisa) को फिल्मों में मौका दिये हैं।
पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह पर फिर बरसे पीयूष मिश्रा, बोले- कैप्टन स्मित की बहादुरी पर चुप, LPU में भी बच्चों पर लाठियां चली, झारखंड नहीं पहुंचे..
बताते चलें कि फिल्म निर्देशक सनोज कुमार मिश्रा (Film director Sanoj Kumar Mishra) को 30 मार्च 2025 को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद 30 मई को दुष्कर्म मामले की सुनवाई में दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने जमानत दे दिया है। कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि झूठे आरोपों का बढ़ता चलन चिंताजनक है।