Sara Ali khan Hot Pic: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सारा अली खान ने हाल ही में एक लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है, जिसमें वह लाइम ग्रीन कलर की गाउन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सारा ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की कुछ क्लिप के साथ कई फोटोज भी शेयर की। फोटोज में 28 वर्षीय एक्ट्रेस को लाइम ग्रीन कलर का गाउन पहने देखा जा सकता है।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
हाई सिल्ट कट और ऑफ शोल्डर वाले इस गाउन में एक्ट्रेस बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इसके लिए मिनिमम मेकअप को चुना और फूल के आकार के ड्रॉप इयररिंग्स और जूड़े के साथ अपने लुक को पूरा किया।
सारा अगली बार होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आएंगी। इसमें पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा, डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर और टिस्का चोपड़ा भी हैं। एक्ट्रेस की ‘ऐ वतन मेरे वतन’ और ‘मेट्रो… इन दिनो’ भी रिलीज के लिए कतार में हैं।