नोएडा। भाजपा के कद्दावर नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र (former Rajasthan Governor Kalraj Mishra) की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा (Satyavati Mishra) का देर रात नोएडा सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वह करीब एक सप्ताह से लंग्स में संक्रमण फैलने के कारण गंभीर अवस्था में भर्ती थीं। इलाज के दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम को काफी प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिल पाई।
पढ़ें :- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी बाल-बाल बचीं, विधायक बृजेश रावत के हाथ झुलसे, बीजेपी की 'मशाल यात्रा' में हादसा
12:30 बजे होगा अंतिम संस्कार
सत्यवती मिश्रा के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। भाजपा नोएडा महानगर के पदाधिकारी अमित त्यागी का कहना है कि पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवासी स्थान पर दोपहर 12:30 बजे करीब किया जाएगा।
निधन की सूचना पर भाजपा के बड़े नेता पहुंचे
पूर्व राज्यपाल की धर्मपत्नी के निधन की सूचना पर भाजपा के तमाम बड़े पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गए और वहां से पार्थिव शरीर को आवास पर ले आए हैं। बता दें कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचकर पूर्व राज्यपाल से उनकी धर्मपत्नी का स्वास्थ्य हाल जाना था।