Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2026 : भगवान शिव का प्रिय मास सावन इस तारीख से शुरू हो रहा है ? जानें कितने सोमवार पड़ेंगे

Sawan 2026 : भगवान शिव का प्रिय मास सावन इस तारीख से शुरू हो रहा है ? जानें कितने सोमवार पड़ेंगे

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2026 :  भगवान भोलनाथ को समर्पित सावन मा​ह  जप, तप और शिवभक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। सावन माह में सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पूरे माह शिवालयों में धूम मची रहती है और हर तरफ हर हर बम बम के नारे लगते है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान शिव का प्रिय महीना ‘सावन’ साल 2026 में विशेष महत्व रखता है। यह अधिकमास का सावन है।

पढ़ें :- सावन में रुद्राभिषेक का क्यों होता है खास महत्व, जानिए जलाभिषेक और रुद्राभिषेक में विशेष अंतर

पंचांग के अनुसार सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई 2026, गुरुवार से हो रही है। यह पावन महीना 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को सावन पूर्णिमा के दिन संपन्न होगा।

सावन 2026 कुल कितने सोमवार पड़ेंगे?
सावन के दौरान पड़ने वाले सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इस बार सावन के पूरे महीने में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं। इन तिथियों को आप अपनी डायरी में नोट कर सकते हैं।
पहला सावन सोमवार 3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार 10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार 17 अगस्त 2026
चौथा सावन सोमवार 24 अगस्त 2026

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में की गई भगवान शिव की पूजा सभी पापों का नाश करती है और मनोवांछित फल प्रदान करती है। धार्मिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन सावन के महीने में ही हुआ था, जिसमें से निकले विष को भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए अपने कंठ में धारण किया था।

पढ़ें :- सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित हैं, पौराणिक तथ्य बतातें हैं क्यों ये माह है सबसे खास?
Advertisement