Sawan Purnima 2025 : शिव कृपा बरसाने वाले सावन मास पूर्णिमा के दिन पूर्ण हो जाएगा। महादेव की कृपा वाले इस माह की पूर्णिमा चमत्कारिक फल देने वाली होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान के बाद दान करने का विशेष महत्व है। सावन महीने की पूर्णिमा तिथि 9 अगस्त को है। इसी दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है। मान्यता है कि सावन पूर्णिमा पर कुछ उपाय और दान करना बहुत शुभ होता है। इस दिन व्रत और कुछ ज्योतिषीय उपाय से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
सावन मास अद्भुत है। शिव कृपा बरसने वाले इस मास में इस मास में जप , तप , अनुष्ठान, और ज्योतिषीय उपायों का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन मास में दुर्लभ संयोग के कारण किए गए उपाय बहुत चमत्कारिक हो जाते है और उनका फल शीघ्र ही मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान के बाद दान करने का विशेष महत्व है। पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत और कुछ ज्योतिषीय उपाय से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों को खरीदकर घर लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
चमत्कारिक उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पलाश का फूल मां लक्ष्मी का अति प्रिय फूल है। सावन पूर्णिमा के दिन ये फूल को मां लक्ष्मी को पूजा के दौरान अर्पित कर दें।
सावन पूर्णिमा के दिन गरीब-जरूरतमंद लोगों को अनाज दान करें। गेहूं, दाल, चावल जो भी आपकी सामर्थ्य हो, दान करें। इससे भगवान शिव की कृपा मिलता है और खूब पुण्य मिलता है। घर में सुख-समृद्धि और धन आता है।
सावन पूर्णिमा के दिन गरीबों को कपड़े, दवाइयां , और जरूरतमंद छात्रों को पुस्तक और पठन पाठन की सामग्री और पैसे दान करें।
पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
इस दिन गुड़ का दान करना जीवन की कई कठिनाइयों को दूर करता है। जीवन में खुशहाली और मिठास लाता है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
श्रीयंत्र की स्थापना
सावन पूर्णिमा के दिन घर के मंदिर में श्रीयंत्र की स्थापना करें और विधि-विधान से पूजा करें।
दीपदान
सावन पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के नाम का दीपक जलाएं। भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं।