लाइफस्टाइल डेस्क, लखनऊ। वर्तमान समय में सोशल मीडिया के दौर में हर कोई दूसरों की घूमने-फिरने, पार्टी करने और सफल होने की तस्वीरें देखकर अपनी जिंदगी की तुलना करने लगता है। साथ ही आज के जमाने के युवा यानी Gen-Z के बीच एक अलग सोच लोकप्रिय हो रही है। इसे JOMO (Joy of Missing Out) कहा जाता है। इसका मतलब है कि हर जगह मौजूद रहने, हर ट्रेंड को फॉलो करने और हर पार्टी का हिस्सा बनने की जरूरत महसूस करने के बजाय अपनी पसंद की खाश चीजों को छोड़ने में खुशी तलाशना। जहां पहले FOMO यानी Fear of Missing Out का चलन बेहद चर्चा का विषय था, वहीं अब JOMO यानी Joy of Missing Out की अवधारणा लोगों को अपनी मानसिक शांति और निजी समय को प्राथमिकता देने का संदेश दे रही है।
पढ़ें :- छठ पूजा की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा, करंट लगने से युवक की गई जान, पसरा मातम
क्या है FOMO और JOMO का मतलब?
FOMO यानी Fear of Missing Out का मतलब है किसी ऐसी चीज से छूट जाने का डर, जिसका आनंद दूसरे लोग उठा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, दोस्तों की पार्टी की तस्वीरें देखकर यह महसूस करना कि कहीं हम पीछे तो नहीं रह गए। वहीं JOMO यानी Joy of Missing Out इसका एक अलग ही नजरिया है। इसमें व्यक्ति यह स्वीकार करता है कि उसे हर जगह जाना, हर गतिविधि में शामिल होना या सोशल मीडिया पर हर समय एक्टिव रहना जरूरी नहीं है। घर पर अपनी पसंद की किताब पढ़ना, परिवार के साथ समय बिताना, अकेले घूमना या बिना फोन के कुछ घंटे बिताना भी खुशी का कारण हो सकता है।
रिसर्च में भी सामने आए JOMO के फायदे
अगस्त 2026 में समकालीन मनोविज्ञान यानी Current Psychology में प्रकाशित एक अध्ययन में 707 सोशल मीडिया यूजर्स के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इसमें पाया गया कि सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रियता का संबंध अधिक सामाजिक तुलना और FOMO से था, जबकि JOMO का मनोवैज्ञानिक कल्याण के साथ सकारात्मक संबंध देखने को मिला। बता दें कि यह सर्वेक्षण आधारित अध्ययन था, इसलिए इससे सीधे कारण और परिणाम साबित नहीं होते। वहीं, 2026 में प्रकाशित एक अन्य रिसर्च में बताया गया कि JOMO की मानसिकता लोगों को अपनी पसंद और प्राथमिकताओं के अनुसार डिजिटल दुनिया से दूरी बनाने में मदद कर सकती है। इससे डिजिटल वेलबीइंग और खुद के प्रति संतुष्टि को बढ़ावा मिल सकता है।
पढ़ें :- जय शाह लगातार दूसरी बार निर्विरोध बने ICC के बॉस,कोई नहीं है टक्कर में…
Gen-Z के लिए क्यों खास है JOMO?
इस मामले में Gen-Z ऐसी पीढ़ी है जो डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन ट्रेंड और सोशल मीडिया के बीच बड़ी हुई है। ऐसे माहौल में दूसरों की जिंदगी से अपनी तुलना करना और हर समय अपडेट रहने का दबाव महसूस करना आसान है। आपको बता दें कि JOMO इसी दबाव से बाहर निकलने का एक बेहतरीन तरीका है। इसका मतलब समाज से कटना या दोस्तों से दूरी बनाना नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से यह तय करना है कि किस चीज को समय देना है और किसे नहीं।
यानी कुल मिलाकर, JOMO यानी Joy of Missing Out का संदेश बिल्कुल साफ है कि दूसरों की जिंदगी में क्या चल रहा है, इससे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी जिंदगी में कितने खुश और संतुष्ट हैं। हर जगह मौजूद रहना जरूरी नहीं, कभी-कभी खुद के साथ समय बिताना भी सबसे बड़ी खुशी हो सकती है।