SBI Downtime Alert : अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं और 8 जून 2025 को किसी जरूरी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि बैंक की कई ऑनलाइन सेवाएं निर्धारित समय के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) June 6, 2025
कौन-कौन सी सेवाएं कब रहेंगी बंद?
SBI ने बताया है कि रविवार 8 जून 2025 को सुबह 3:45 से 4:30 बजे तक कुछ ऑनलाइन सेवाएं जैसे – UPI, IMPS, YONO, इंटरनेट बैंकिंग (RINB), NEFT और RTGS काम नहीं करेंगी। यह रुकावट कुछ जरूरी सिस्टम सुधार और मेंटेनेंस की वजह से होगी। बैंक ने कहा है कि सुबह 4:30 बजे के बाद ये सभी सेवाएं दोबारा शुरू हो जाएंगी।
पढ़ें :- एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार
डाउनटाइम के दौरान हो सकती हैं ये दिक्कतें
आजकल ज्यादातर लोग UPI पर निर्भर हैं, ऐसे में यह सर्विस कुछ घंटों के लिए बंद होना कई तरह की दिक्कतें पैदा कर सकता है। मिसाल के तौर पर :
ट्रांजैक्शन पेंडिंग या फेल हो सकते हैं। ‘Transaction failed’ जैसे एरर आ सकते हैं।
पैसे कटने के बावजूद अगर ट्रांजैक्शन फेल हो गया तो रिफंड में ज्यादा समय लग सकता है।
इस समय आप कहीं से पैसे रिसीव भी नहीं कर पाएंगे, जिससे छोटे व्यापारी या फ्रीलांसर्स को परेशानी हो सकती है।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
ग्राहकों को सलाह
बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि इस अवधि में वे UPI Lite और ATM सेवाओं का उपयोग करें, जो काम करती रहेंगी। यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि ग्राहकों को पूरी तरह से असुविधा न हो और सीमित विकल्पों के साथ भी लेनदेन संभव हो सके।
इस दिन HDFC बैंक की सेवाएं भी रहेंगी ठप
दिलचस्प बात यह है कि SBI के अलावा प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक HDFC Bank भी इसी दिन, यानी 8 जून 2025 को, अपनी UPI सेवाओं को 4 घंटों के लिए बंद रखने की घोषणा कर चुका है। HDFC बैंक ने भी मेंटेनेंस का हवाला देते हुए अपने ग्राहकों को अलर्ट भेजा है। इमेल के जरिए HDFC बैंक ने कहा है कि 8 जून 2025 को सुबह 2:30 से 6:30 बजे तक यानी 4 घंटे सिस्टम मेंटेनेंस के कारण UPI सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इस दौरान ग्राहक PayZapp वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानें बैंकों को डाउनटाइम की क्यों होती है जरूरत?
पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल
बैंक समय-समय पर अपने सिस्टम की हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को अपडेट और अपग्रेड करने के लिए यह डाउनटाइम शेड्यूल करते हैं। इसका मकसद सेवा की विश्वसनीयता बढ़ाना, प्रदर्शन में सुधार करना और यूज़र अनुभव को बेहतर बनाना होता है।