Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर सीमा पर बढ़ी चौकसी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर सीमा पर बढ़ी चौकसी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा के रतनपुर में आगामी 5 अप्रैल को रोहिन बैराज का उद्घाटन करने आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। भारत-नेपाल की मुख्य सीमा सहित पगडंडी रास्तों पर हाई अलर्ट है। सीमा व नाकों पर एसएसबी ने चौकसी बढ़ा दी है। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर चेकिंग के साथ सीमा क्षेत्र के सभी पगडंडी व नाकों पर पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। नेपाल से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और होटल व ढाबों पर नजर है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

भारत-नेपाल की पगडंडी सीमा डंडा हेड, खनुआ, हरदी डाली, भगवानपुर, दोमुहाना घाट, चंडीथान, बैरिया बजार, शेख फरेंदा व सोनौली सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी बढ़ गई है। सीमा पर होने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। नेपाल के मुख्य सीमा व पगडंडी सीमा से आने वाले लोगों व उनके सामानों की गहनता से तलाशी ली जा रही है। शख्स का नाम पता दर्ज करने के साथ सीसीटीवी कैमरे से फुटेज तक लिए जा रहे हैं। नेपाल प्रशासन से भी सहयोग लिया जा रहा है। नेपाल पुलिस भी बेलहिया, भैरहवा व बुटवल के होटल में रुकने वालों पर विशेष नजर रख रही है।

Advertisement