Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकवादियों को मार गिराया; एनकाउंटर में दो जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकवादियों को मार गिराया; एनकाउंटर में दो जवान घायल

By Abhimanyu 
Updated Date

Jammu and Kashmir 5 terrorists killed: जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 5 आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकवादियों के खिलाफ इस एनकाउंटर में 2 जवान के घायल होने की भी खबर है। वहीं, आतंकवादियों के 5 शव बरामद कर लिए गए हैं।

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ऑपरेशन कादर, कुलगाम… 19 दिसंबर 2024 को आतंकियों की मौजूदगी से जुड़े इनपुट के आधार पर कुलगाम के कादर में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने साझा ऑपरेशन शुरू किया था। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियां देखी थीं और जब चुनौती दी गई तो आतंकवादियों की तरफ से तेज गोलीबारी शुरू कर दी गई। हमारे सैनिकों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। ऑपरेशन जारी है।”

एक अधिकारी ने बताया है कि घटना स्थल से आतंकवादियों के 5 शव बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन अब भी जारी है।’ बीते कुछ समय में कुलगाम में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में सुरक्षा मुद्दे पर उच्च स्तरीय बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में जम्मू और कश्मीर की स्थिति पर जोर दिया जा सकता है।

Advertisement