Karnataka Republic Day : आज 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) के मौके पर देशभर के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस क्रम में कर्नाटक में गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। यहां पर परेड के दौरान एक शख्स अचानक घुस आया है।
पढ़ें :- सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर हमलावर, अपनी हैसियत और मर्यादा को भूल रहे हैं, ऐसे बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं है.
जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान शुक्रवार (26 जनवरी, 2024) को बेंगलुरू के परेड मैदान में एक शख्स जबरन घुस आया। जिसके बाद वह सूबे के सीएम सिद्दारमैया की ओर बढ़ने लगा। यह देखकर सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए और आनन-फानन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ की जा रही है।