Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बकरीद पर सोनौली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसडीएम और सीओ ने किया पैदल मार्च,प्रतिबंधित पशुओं की बली पर रोक

बकरीद पर सोनौली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसडीएम और सीओ ने किया पैदल मार्च,प्रतिबंधित पशुओं की बली पर रोक

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित सोनौली कस्बे में बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नौतनवा के एसडीएम नवीन कुमार और सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मार्च भारत-नेपाल सीमा के भारत द्वार तक पहुंचा। एसडीएम ने बताया कि बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी धर्मावलंबियों को शासन की नीतियों से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार पर प्रतिबंधित पशुओं की बली नहीं दी जाएगी। अगले तीन दिनों तक ऐसे पशुओं को न छोड़े जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ा दी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निगरानी की जा रही है। पैदल मार्च में थाना अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी बृजभान यादव और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Advertisement