Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘जल्द ही बाहर मिलेंगे…’, जेल से मनीष सिसोदिया ने लिखी भावुक चिट्ठी

‘जल्द ही बाहर मिलेंगे…’, जेल से मनीष सिसोदिया ने लिखी भावुक चिट्ठी

By Abhimanyu 
Updated Date

Manish Sisodia’s Letter : दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia), पिछले एक साल से दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं। जिन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र (पटपड़गंज) के लोगों के नाम एक भावुक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में सिसोदिया ने जल्द ही बाहर मिलने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस चिट्ठी में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

पढ़ें :- Jio के 10वें Birthday पर Brands की धूम! Swiggy, KKR और Prime Video ने अपने अंदाज में दी बधाई

आम आदमी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर की गयी चिट्ठी मनीष सिसोदिया ने लिखा कि पिछले एक साल में मुझे सबकी याद आई। हम सबने बहुत ईमानदारी से मिलकर काम किया। जैसे आजादी के समय सबने लड़ाई लड़ी वैसे ही हम अच्छी शिक्षा और स्कूल के लिए लड़ रहे हैं। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सिसोदिया ने लिखा कि अंग्रेजों को भी अपनी सत्ता का बहुत घमंड था, अंग्रेज भी झूठे आरोप लगाकर लोगों को जेल में बंद करते थे अंग्रेजों ने कई सालों तक गांधी और नेल्सन मंडेला को भी जेल में रखा। अंग्रेजों की तानाशाही के बाद भी आजादी का सपना सच हुआ।

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने यह भी लिखा कि विकसित देश होने के लिए अच्छी शिक्षा, स्कूल का होना जरूरी है। मुझे खुशी है अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली में शिक्षा क्रांति आई। अब पंजाब शिक्षा क्रांति की खबर पढ़कर सुकून मिलता है। वैसे ही एक दिन हर बच्चे को सही और अच्छी शिक्षा मिलेगी। चिट्ठी में उन्होंने लिखा, “शिक्षा क्रांति जिंदाबाद, Love You All.”

Advertisement