September 2024 Panchak : हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त देख कर मांगलिक कार्य किए जाते है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए सफल और दीर्घजीवी होते है। यही कारण है कि पंचक के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य निषिद्ध होते है। ज्योतिष के अनुसार पांच नक्षत्रों के संयोग को पंचक कहा जाता है। इन पांच नक्षत्रों में धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती हैं। पंचक का स्वामी ग्रह कुंभ और राशि मीन होती है। प्रत्येक माह आने वाले पंचक में इन पांच नक्षत्रों की भी गणना की जाती है।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 20 May: इन राशियों की आज चमकेगी किस्मत, व्यापार और नौकरी में मिलेगा लाभ
सितंबर 2024 पंचक तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, सितंबर महीने में पंचक 16 सितंबर सुबह 05:45 से शुरू होगा और इसका समापन 20 सितंबर सुबह 05:20 पर हो जाएगा। सितंबर महीने में पंचक मंगलवार दिन से लग रहा है, इसलिए यह राज पंचक कहलाएगा।
पूजा-पाठ और स्नान-दान
पंचक की अवधि में देवी देवताओं की उपासना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। बता दें कि भाद्रपद मास में पंचक का निर्माण हो रहा है और यह महीना श्री कृष्ण, भगवान गणेश की उपासना के लिए समर्पित है। इसलिए इस अवधि पूजा-पाठ और स्नान-दान करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।