Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. September Grah Gochar 2024 : सितंबर में इन ग्रहों की बदलेगी चाल , इन राशियों के जातक होंगे मालामाल

September Grah Gochar 2024 : सितंबर में इन ग्रहों की बदलेगी चाल , इन राशियों के जातक होंगे मालामाल

By अनूप कुमार 
Updated Date

September Grah Gochar 2024 : ग्रह गोचर की दृष्टि से सितंबर का महीना विशेष रहने वाला होगा। इस माह में कई महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल बदलेगी।  इस महीने में ग्रहों के राजा सूर्य के साथ बुध और शुक्र भी अपनी चाल बदलेंगे। महीने की शुरुआत में 4 सितंबर को बुध कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे, वहीं 16 सितंबर को सूर्य का गोचर कन्या राशि में होगा। 18 सितंबर के दिन शुक्र ग्रह का गोचर तुला राशि में हो जाएगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों  की चाल बदलने से इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है।

पढ़ें :- Pind Daan Black sesame seeds :  पिंडदान में काले तिल का विशेष महत्व है  , जानें उत्पत्ति और सूक्ष्म ऊर्जा

वृषभ राशि
वृषभ राशि  के जातकों को सितंबर के महीने में कई शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में आ रही परेशानियों का आपको हल मिलेगा।  प्रेम संबंध को शादी के बंधन में बांध सकते हैं।  जरुरी सामान पर धन खर्च हो सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि  के लोगों को ग्रहों के परिवर्तन का अच्छा प्रभाव इस महीने देखने को मिल सकता है।  सूर्य का राशि परिवर्तन करने से आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में जिन अच्छे दिनों की आप कल्पना करते हैं वो इस दौरान आ सकते हैं।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को सितंबर के महीने में सफलता मिलेगी। रूके कार्य इस दौरान पूरे होंगे। माता-पिता के साथ आपके संबंध सुधरेंगे और उनके जरिये धन लाभ भी आप पा सकते हैं। आपकी कोई दबी ख्वाहिश इस दौरान पूरी हो सकती है।

धनु राशि
धनु राशि के लोग इस महीने में ऊर्जा से भरे रहेंगे। धनु राशि के कारोबारी इस अवधि में अपने कारोबार को बढ़ाने का प्रयास करते दिखेंगे और कुछ लोगों को इस काम में सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से भी इस राशि के जातकों को छुटकारा मिल सकता है।

पढ़ें :- Food for Pitru Paksha :  पितृ पक्ष में इस तरह का भोजन वर्जित, सेवन से पितर रुष्ट हो सकते हैं
Advertisement