नई दिल्ली। सीरियल किलर सोहराब फरार हो गया है। सोहराब तिहाड़ जेल में सजा काट रहा था। वो तीन दिनों की पैरोल पर बाहर आया था, जिसके बाद से जेल नहीं हौटा। अब जेल प्रशासन उसे लखनऊ पुलिस की मदद से ढूंढ रही है। बताया जा रहा है कि, उसको खोजने के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया है। दरअसल, सोहराब एक खतराक अपराधी है, जिस पर कई दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। लखनऊ में सोहराब और उसके भाइयों ने कई वारदात को अंजाम दिया है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
बताया जा रहा है कि, सोहराब तीन दिनों की पैरोल पर तिहाड़ जेल से बाहर निकला था। लखनऊ में में पत्नी से मुलाकात के बाद उसे दिल्ली तिहाड़ जेल लौटना था लेकिन वो नहीं पहुंचा। जब सोहराब वापस नहीं लौटा तो जेल प्रशासन ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं लगा। जेल प्रशासन ने लखनऊ पुलिस से संपर्क किया और सोहराब को बरामद करने का प्रयास तेज कर दिया है। हालांकि, अभी तक उसका पता नहीं लगा है।
खतरनाक अपराधी है सोहराब
सीरियल किलर सोहराब एक खतरनाक अपराधी है। उसने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है तो कई अपने शूटरों से कराया है। सीरियल किलर भाइयों ने पूर्व पार्षद की हत्या भी कराई थी। सोहराब ने लखनऊ के अमीनाबाद में बीजेपी के पार्षद पप्पू पांडे की शूटर को सुपारी देकर हत्या करवा दी थी।