पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: हरितालिका तीज के पावन पर्व को लेकर सेवा भारती नौतनवा की ओर से माताओं एवं बहनों के लिए विशेष आयोजन किया जा रहा है। रविवार, 13 सितंबर 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, नौतनवा में निःशुल्क मेहंदी लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
पढ़ें :- लखनऊ: मड़ियांव थाने के सामने दिनदहाड़े कबाड़ी ने बुजुर्ग की चाकू गोदकर कर दी
कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान क्षेत्र की माताएं एवं बहनें कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपने हाथों पर निःशुल्क मेहंदी लगवा सकेंगी। तीज पर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर आयोजकों में उत्साह है।
सेवा भारती के महराजगंज जिला अध्यक्ष किशोर मद्धेशिया ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि हरितालिका तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए माताओं एवं बहनों के लिए निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने क्षेत्र की सभी माताओं एवं बहनों से बड़ी से बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आयोजन में सहभागिता करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट
पढ़ें :- अलकायदा से जुड़ा आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार, यूपी एटीएस ने नाकाम की बड़ी साजिश