Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Silk Smitha Birth Anniversary : सिल्क स्मिता को सिर्फ बोल्ड रोल होते थे ऑफर, मूवी में इनका एक गाना हिट होने का होता था गारंटी

Silk Smitha Birth Anniversary : सिल्क स्मिता को सिर्फ बोल्ड रोल होते थे ऑफर, मूवी में इनका एक गाना हिट होने का होता था गारंटी

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। साउथ फिल्मों की सेक्सी साइरन (Sexy Siren) कही जाने वाली सिल्क स्मिता की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस एक्ट्रेस ने बेहद कम उम्र में वो सफलता देखी थी जो हर किसी का सपना होता है। सिल्क स्मिता (Silk Smita) का जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ था, सिल्क का बचपन बड़े संघर्षों से गुजरा था। हालांकि एक्ट्रेस का सफर बेहद हैरान करने वाला था। सिल्क स्मिता के 64वें जन्मदिन पर जानिए उनकी दर्द भरी दास्तां। फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से परे, उनकी ज़िंदगी के अनछुए पहलुओं को उजागर करती एक कहानी। क्या राज़ छुपा था उनकी मुस्कुराहट के पीछे?

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस आई हैं, जिन्होंने अपने अलग अंदाज से एक अलग ही छाप छोड़ी है। इन्हीं एक्ट्रेसेस में से एक सिल्क स्मिता रही हैं। कॉमेडी, एक्शन और इमोशनल फिल्मों को छोड़ वे अपने बोल्ड अंदाज के लिए खूब फेमस हुईं। सिर्फ उनके दम पर ही फिल्म हिट हो जाती थी। इतना ही नहीं मेकर्स उन्हें इसलिए कास्ट करते थे, ताकि उनकी फिल्में सुपरहिट हो। एक्ट्रेस ने 17 साल के फिल्मी करियर में साढ़े चार सौ से ज्यादा फिल्में कर ली थीं।

आज हम आपको सिल्क स्मिता (Silk Smita)  की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम (Bollywood Actress Tabassum) के यूट्यूब चैनल पर उनके बेटे होशंग गोविल ने शेयर किया है।

ज्यादातर साउथ की फिल्मों में किया काम

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

सिल्क स्मिता (Silk Smita)  ने ज्यादातर साउथ की फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा वे कुछ ही हिंदी फिल्मों में नजर आई थीं। एक्ट्रेस का जन्म 1960 में आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था। सिल्क एक तेलुगु फैमिली से बिलॉन्ग करती थीं, उनका असली नाम विजयलक्ष्मी था। उन्होंने सिर्फ चौथी कक्षा तक पढ़ाई की थी। 14 साल की उम्र में एक्ट्रेस की शादी कर दी गई, लेकिन ज्यादा दिनों तक यह शादी टिक नहीं पाई।

सिल्क अपना ससुराल छोड़कर चेन्नई आ गईं। वे फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने लगीं। बाद में उन्होंने एक्टिंग और डांसिंग की ट्रेनिंग ली। वीनू चक्रवर्ती ही वे थे, जिन्होंने मेकर्स को सिल्क के बारे में बताया था।

विजयलक्ष्मी से ऐसे बनीं सिल्क

धीरे-धीरे सिल्क के पास कई फिल्मों के ऑफर आने लगे। 1979 में सिल्क की पहली तमिल फिल्म रिलीज हुई थी। उसमें उनके किरदार का नाम सिल्क था। उनके किरदार और एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया। ऐसे ही विजयलक्ष्मी का नाम सिल्क पड़ गया।

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी सिल्क ने काम किया। वे अपने करियर में सक्सेसफुल थीं। उनकी खूबसूरती और बोल्डनेस इतनी फेमस हो गई थी कि अगर कोई फिल्म बिकती नहीं थी, तो उसमें सिल्क का कोई गाना जोड़ दिया था। उन्होंने साउथ के कई बड़े हीरोज के साथ काम किया। जानी दोस्त, कैदी, पाताल भैरवी और सलमा जैसी हिंदी फिल्मों में भी सिल्क स्मिता ने काम किया था।

35 की उम्र में कर ली आत्महत्या

सिल्क के दोस्तों का कहना था कि वे काफी मासूम थी, ऐसे में कई बार लोगों ने उन्हें धोखा दिया। वे धीरे-धीरे अकेलेपन का शिकार होने लगी और उन्हें नशे की लत लग गई। उनके करियर पर इसका गहरा असर पड़ा। 1996 में सिल्क स्मिता ने आत्महत्या कर ली थी। सिर्फ 35 की उम्र में ही सिल्क ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

सिल्क के निधन के बाद उनकी लाइफ पर एक बायोपिक भी बनी, जिसका नाम द डर्टी पिक्चर था। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विद्या बालन ने लीड रोल प्ले किया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म ने 3 नेशनल अवाॅर्ड भी जीते।

पढ़ें :- 'Ramayana': 'रामायण' फिल्म में अनुपम खेर बने 'धर्म के पंख' जटायु , बोले- गर्व है मेरा किरदार प्रमुख झलकियों में शामिल
Advertisement