Shahnaz Gill hot pic: एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shahnaz Gill) ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जिसमें उनका लुक देखकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।अपनी क्यूटनेस और चुलबुले अंदाज से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shahnaz Gill) आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं।
पढ़ें :- Bhojpuri Bawaal : शो में कमेंट्स का एक्ट्रेस काजल राघवानी ने दिया जवाब, निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते पर सवाल उठाए, देखें Video
उनका हर एक अंदाज इंस्टाग्राम पर आते ही तेजी से वायरल होने लगता है। साथ ही फैंस शहनाज (Shahnaz Gill) के हर एक लुक की तारीफ करते नहीं थकते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं तो चंद ही मिनटों में फोटोज पर लाइक्स और कॉमेंट्स आने लगते हैं।
हालांकि कई बार ऐसा भी होता है जब नेटिजन्स उन्हें ट्रोल भी करने लगते हैं। हाल ही में शहनाज गिल ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के बीच शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज देखकर फैंस दंग रह गए हैं। साथ ही उन्हें ट्रोल करते हुए कॉमेंट्स कर रहे हैं।
इन फोटोज में आप देख सकते हैं शहनाज गिल ने ब्लू कलर का बोल्ड आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वो सिंड्रेला लुक देने की कोशिश कर रही हैं। वहीं उनके पोज को देखकर एक यूजर ने लिखा है- इज्ज़त महंगी चीज है इसे ऐसे नहीं दिखाते हैं।
दूसरे यूजर ने लिखा है- ये क्या बवाल है। तीसरे ने लिखा है- ऐसे पब्लिक में पोज नहीं देते हैं। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका हर एक लुक देखने के लिए फैंस भी उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।