‘Shaitan’ First look out: अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में जमे हुए हैं। फैंस में आज भी उनका जबरदस्त क्रेज है। लोग उनकी अदाकारी के दीवाने हैं। इस बीच अजय के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। आज शुक्रवार (19 जनवरी) को अजय की अपकमिंग फिल्म ‘शैतान’ (movie ‘shaitan’) की घोषणा कर दी गई। फिल्म का फर्स्ट लुक इसके टाइटल से एकदम मैच करता है।
पढ़ें :- न रूल्स परफेक्ट, न लोग... फिर भी दिल से हैं आदर्श! प्राइम वीडियो ने 'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर किया रिलीज़
इस फिल्म का डायरेक्शन ‘क्वीन’, ‘सुपर 30’ और ‘लुटेरा’ जैसी फिल्में बना चुके विकास बहल कर रहे हैं। सुपरनेचुरल जॉनर की फिल्म ‘शैतान’ के पोस्टर के साथ-साथ रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया। फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक कर रहे हैं।
#Shaitaan is coming for you.
Taking over cinemas on 8th March 2024.@ActorMadhavan #Jyotika @imjankibodiwala #JyotiDeshpande @KumarMangat @AbhishekPathakk #VikasBahl @jiostudios @ADFFilms @PanoramaMovies @PanoramaMusic_ pic.twitter.com/MIaL2qqTuc— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 19, 2024
पढ़ें :- भारत में एक दिन पहले दस्तक दे सकती है विजय की ‘जन नायकन’, रिलीज डेट को लेकर बढ़ी हलचल
अजय की इस साल एक के बाद एक कई फिल्में आएंगी। वे ‘सिंघम 3’, ‘रेड 2’, ‘औरों में कहां दम था’ और ‘शराबी’ फिल्म में भी दिखेंगे। ‘सिंघम 3’ की रिलीज डेट 15 अगस्त तय हो चुकी है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण भी हैं।