Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. पाकिस्तान दौरे पर गए शाकिब अल हसन बुरे फंसे; युवक की हत्या का लगा आरोप… FIR दर्ज

पाकिस्तान दौरे पर गए शाकिब अल हसन बुरे फंसे; युवक की हत्या का लगा आरोप… FIR दर्ज

By Abhimanyu 
Updated Date

Shakib Al Hasan Accused of Murder: बांग्लादेश की क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां पर रावलपिंडी में दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी 448/6 के स्कोर पर घोषित कर दी है, जबकि बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी कर रही है। इसी बीच बांग्लादेश के स्क्वाड में शामिल दिग्गज ऑल राउंडर शाकिब अल हसन मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दरअसल, शाकिब अल हसन के खिलाफ हत्या के मामले में केस दर्ज किया गया है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक रुबेल के पिता रफीकुल इस्लाम ने ढाका के अदबोर पुलिस स्टेशन में शाकिब अल हसन के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस मामले में शाकिब 28वें आरोपी हैं, जबकि अन्य आरोपियों में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, बांग्लादेशी एक्टर फिरदौस अहमद, ओबैदुल कादर और 154 अन्य लोग शामिल हैं। इसके अलावा, करीब 400-500 अज्ञात लोग भी आरोपी बनाए गए हैं।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

बताया जा रहा है कि मृतक रुबेल एक कपड़ा श्रमिक थे, कथित तौर पर 5 अगस्त को रुबेल ने एडबोर में रिंग रोड पर एक विरोध मार्च में हिस्सा लिया था। आरोप है कि विरोध मार्च के दौरान, किसी ने सुनियोजित आपराधिक साजिश के तहत भीड़ पर गोलियां चला दीं, जिसके परिणामस्वरूप रुबेल को छाती और पेट में गोली लगी। घायल रुबेल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 7 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि शाकिब अल हसन इस साल जनवरी में बांग्लादेश के आम चुनाव में आवामी लीग के टिकट पर सांसद चुने गए थे। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़ने के चलते सरकार गिर गयी। जिसके बाद शाकिब की सांसदी भी छिन गई। फिलहाल, शाकिब इस समय पाकिस्तान दौरे पर हैं, जहां बांग्लादेश की टीम मेजबान देश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है।

Advertisement