Bollywood Viral BTS: हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के बढ़ते क्रेज के बीच मैडॉक फिल्म्स की आने वाली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ एक बार फिर चर्चा में है। शनिवार को फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया, जिसमें मुख्य कलाकार अनीत पड्डा और विशाल जेठवा शूटिंग के दौरान मस्ती करते नजर आए। कुछ ही घंटों में यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लगा और फैंस ने दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की।
पढ़ें :- सड़क पर पुलिस और युवक ने एक दूसरे को पटक-पटक मारा, सिपाही की वर्दी भी फटी; घटना का वीडियो वायरल
वीडियो में दोनों कलाकार शूटिंग के बीच हंसी-मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स पहले से ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर रहे थे, लेकिन इस वायरल क्लिप के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। खास बात यह है कि अनीत पड्डा इस फिल्म में डबल रोल निभा रही हैं, जबकि विशाल जेठवा पहली बार उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दोनों इससे पहले भी एक प्रोजेक्ट में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन इस बार उनकी जोड़ी अलग अंदाज में देखने को मिलेगी।
aneet padda and vishal jethwa on the sets of shakti shalini
pic.twitter.com/wcwP8PV70F — 𝒂𝒔𝒉𝒊
(@aye_masakalii) June 19, 2026
पढ़ें :- 15 मिनट तक सांस रोका, आंखों से निकले आंसू... एक्शन हीरो विद्युत जामवाल का वीडियो देख हैरान हुए लोग
फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले हॉरर-कॉमेडी जॉनर में अपनी अलग पहचान बनाई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और इसका क्लाइमैक्स हाल ही में मुंबई में फिल्माया गया। वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार फिल्म की रिलीज का इंतजार करने की बात कह रहे हैं। ऐसे में रिलीज से पहले ही ‘शक्ति शालिनी’ को जबरदस्त चर्चा मिलती नजर आ रही है।