Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. शाहजहांपुर में शर्मनाक कांड, श्मशान घाट पर जलती चिता पर पकाया चिकन और की शराब पार्टी… , एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार

शाहजहांपुर में शर्मनाक कांड, श्मशान घाट पर जलती चिता पर पकाया चिकन और की शराब पार्टी… , एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार

By santosh singh 
Updated Date

पुवायां। आपको सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन शाहजहापुर जिले (Shahjahanpur District) पुवायां के नत्थापुर गांव में जलती चिता पर मुर्गे का मीट बनाने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग की चिता पर गांव के ही तीन व्यक्तियों ने मीट बनाया, जिसमें दो तांत्रिक बताए जा रहे हैं। विरोध किया गया तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे। पुलिस ने एक आरोपी युवक को पकड़ लिया है।

पढ़ें :- शमशान घाट की भूमि पर लोहिया वर्ल्ड स्पेस की नजर, शमशान घाट में निर्माणधीन पिलर को तोड़ने का ठेकेदार ने लगाया आरोप

नत्थापुर गांव निवासी बुजुर्ग छोटेलाल का बीमारी के चलते शनिवार को निधन हो गया था। रविवार दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे वीरपाल ने बताया कि अंत्येष्टि के बाद शाम को जब दोबारा चिता देखने श्मशान पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

आरोप है कि गांव का ही सुरेंद्र सिंह अपने दो साथी तांत्रिक राजेंद्र और रामचरन के साथ चिता पर एक बर्तन रखकर मुर्गे का मीट पका रहा था। इसका विरोध किया तो सुरेंद्र गाली-गलौज करने लगा। वीरपाल ने डायल 112 पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया। जबकि दो आरोपित भाग गए। वीरपाल ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि तंत्र-मंत्र सिद्ध (Occult Rituals Performed) करने के लिए यह कृत्य किया जा रहा था। इस तरह के कृत्य से ग्रामीणों में आक्रोश है। हालांकि पकड़े गए आरोपित ने पुलिस को बताया कि जो आरोपित भाग गए हैं वह मीट बना रहे थे जबकि वह सिर्फ देखने के लिए वहां खड़ा हो गया था।

Advertisement