Shani Dev dharmik upay : कर्म और न्याय के देवता शनि देव सूर्य देव और देवी छाया के पुत्र है। शनि देव लोगों को उनके कर्मों के फल की ओर मार्गदर्शन करने के लिए पूजनीय हैं। इन्हें न्याय का देवता माना जाता है। श्याम वर्ण और दिव्य शक्तियों को धारण करने वाले ये अनुशासन प्रिय शिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शनि की विशेष दशा साढ़ेसाती व महादशा के प्रभाव को कम करने के लिए ज्योतिष उपायों में कुछ महत्वपूर्ण कार्य बताए गए है।
पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' : शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' , इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?
शनिवार को पीपल के वृक्ष की पूजा करें, सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
जरूरतमंदों को काला तिल, उड़द दाल, और काले कपड़े जैसी चीज़ों का दान दें
हनुमान जी की आराधना करना भी शनि देव को प्रसन्न करने और शनि की साढ़ेसाती व महादशा के प्रभाव को कम करने का एक प्रभावी उपाय है।
मंत्र जाप
‘ऊँ शं शनैश्चराय नमः’ के बीज मंत्र का जाप करें।
शनि मंदिर में पूजा
शनिवार को शनि मंदिर जाएं, सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि देव की आरती करें।