Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shani Gochar 2025 : इस दिन मीन राशि में प्रवेश करेंगे शनिदेव , इन राशियों को विशेष लाभ

Shani Gochar 2025 : इस दिन मीन राशि में प्रवेश करेंगे शनिदेव , इन राशियों को विशेष लाभ

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shani Gochar 2025 in Meen Rashi : हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय देवता कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव कर्म के अनुसार व्यक्ति को फल प्रदान करते हैं। सबसे धीमी चाल चलने वाले शनिदेव गोचर करने वाले है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि एक राशि से दूसरी राशि में गोचर के लिए ढाई वर्ष का समय लेते हैं। वर्तमान समय में शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं और यह उनकी स्वराशि है। लेकिन वर्ष 2025 में वह मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि मीन राशि में ढाई साल तक रहेंगे। शनिदेव 29 मार्च 2025 इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लिए शनि गोचर अत्यंत फलदायक रहने वाला है। रुका हुआ धन भी मिल सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। इसके साथ पराक्रम व साहस में वृद्धि हो सकती है, जिसका सकारात्मक प्रभाव जीवन पर दिखाई देगा।

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि गोचर अच्छा रहने वाला है। व्यापार क्षेत्र में भी धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं और कारोबार में विस्तार हो सकता है। इस अवधि में पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक क्षेत्र में भी वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus)
आमदनी के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं और स्थान परिवर्तन भी हो सकता है, जिससे विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही धन बचत करने में सफलता हासिल करेंगे और व्यापार क्षेत्र में इसका विशेष लाभ मिलेगा। सफलता के कई मार्ग प्राप्त हो सकते हैं और बीते समय में बनाई गई योजना पर सफलतापूर्वक कार्य पूरा कर सकते हैं। यह समय निवेश के लिए आतंक लाभदायक रहेगा। शेयर बाजार या लॉटरी में यदि निवेश करते हैं तो इसका लाभ प्राप्त हो सकता है।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Advertisement