नई दिल्ली। संसद मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) के दौरान बुधवार को एनसीपी (SC) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से संसद परिसर में मुलाकात की। इस मुलाकात को मौजूदा राजनीतिक हालात और छात्रों के मुद्दों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। इससे पहले शरद पवार (Sharad Pawar) और सुप्रिया सुले (Supriya Sule) मंगलवार को जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे। यह प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक मामले (NEET-UG Paper Leak Case) को लेकर हो रहा है। एनसीपी (एससीपी) ने इस मुद्दे पर छात्रों का समर्थन किया है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग को भी समर्थन दिया है।
पढ़ें :- VIDEO-पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में
केंद्र से शरद पवार की अपील
शरद पवार (Sharad Pawar) ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह छात्रों और नागरिकों की मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुने। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को अधिकार देता है और सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे लोगों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
NDA में शामिल होने से शरद गुट का इनकार
वहीं, हाल ही में एनसीपी (एससीपी) के एनडीए में शामिल होने या किसी राजनीतिक गठबंधन की अटकलों पर सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता को किसी अन्य दल की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। दरअसल, मुंबई में एनसीपी के कुछ नेताओं और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) के बीच हुई बैठकों के बाद इन अटकलों को बल मिला था। हालांकि, शरद पवार (Sharad Pawar) गुट ने स्पष्ट किया कि ये बैठकें केवल प्रशासनिक मुद्दों को लेकर थीं, न कि किसी राजनीतिक गठजोड़ के लिए।