Sharad Pawar Z Plus Security Row: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की आहट के बीच एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) को जेड प्लस सुरक्षा (Z Plus Security) कवर दिये जाने को लेकर राजनीति गरमाती हुई नजर आ रही है। शरद पवार ने खुद अपनी सुरक्षा को बढ़ाए जाने पर हैरानी जतायी है। साथ ही उन्होंने अपनी जासूसी का भी शक जताया है।
पढ़ें :- IRCTC Money Laundering Case : लालू परिवार को बड़ा झटका, राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय
83 वर्षीय शरद पवार ने अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर कहा कि उन्हें इस कदम के पीछे के कारण के बारे में पता नहीं है। उन्होंने कहा, “गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने मुझे बताया कि सरकार ने तीन लोगों को जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला किया है और मैं उनमें से एक हूं। मैंने पूछा कि अन्य दो कौन हैं। मुझे बताया गया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं।”
शरद पवार ने तंज़ कसते हुए कहा कि शायद चूंकि चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसलिए मेरे बारे में जानकारी प्राप्त करने का एक तरीका हो सकता है। बता दें कि जेड प्लस सुरक्षा उन्हीं लोगों को दी जाती है जिन्हें जान का गंभीर खतरा रहता है। वहीं, शरद पवार के जेड प्लस सुरक्षा कवर में सीआरपीएफ के 55 सशस्त्र कर्मियों को तैनात किया जाएगा।