Shardiya Navratri 2024 Bhog : शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2024) का पर्व 3 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की हर दिन विधि विधान से पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की ग्रहों के शुभ संयोग पर पूजा करें और मां को उनका पसंदीदा भोग लगाएं। आइए जानते हैं मां दुर्गा के नौ रूपों को कौन से भोग लगाए जाते हैं।
पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शारदीय नवरात्र के दौरान नौ देवियों को प्रिय भोग लगाने से पूजा, अनुष्ठान सफल होता है। इसके साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मां दुर्गा के प्रिय भोग के बारे में।
पहला दिन (शैलपुत्री): गाय का दूध या दही
दूसरा दिन (ब्रह्मचारिणी): शहद या मीठे चावल
तीसरा दिन (चंद्रघंटा): नारियल या चने
चौथा दिन (कूष्मांडा): कद्दू का हलवा
पांचवां दिन (स्कंदमाता): केला या सूखे मेवे
छठा दिन (कात्यायनी): सफेद चावल या पुरी
सातवां दिन (कालरात्रि): रोटी और सब्जी
आठवां दिन (महागौरी): हलवा या पनीर
नवां दिन (सिद्धिदात्री): फल या फलाहार
इन भोगों को देवी को अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। आप अपनी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार इनमें बदलाव कर सकते हैं।