Shardiya Navratri 2024 Date : आस्था और शक्ति का पर्व शारदीय नवरात्रि है। मां दुर्गा के उपासना पर्व शारदीय नवरात्रि में भक्त गण मां के नौ रूपों की उपासना करते है। इस दौरान नवदुर्गा के निमित्त नौ दिनों तक व्रत-उपवास रखा जाता है। महाष्टमी और महानवमी के दिन हवन और नौ कन्याओं को प्रसाद खिलाकर उनकी पूजा-अर्चना जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। नवरात्रि पूजा विधि के अनुसार और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कलश स्थापना करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही मां दुर्गा के आशीर्वाद से धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। कलश स्थापना के दौरान इसमें नारियल भी रखा जाता है। इससे घर के सदस्यों को आरोग्य की प्राप्ति होती है।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
आइए जानते हैं इस साल 2024 में शारदीय नवरात्रि की तिथियां एवं घटस्थापना मुहूर्त।
शारदीय नवरात्रि 2024 की शुरूआत कब से हो रही है ?
शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी, इसका समापन 12 अक्टूबर 2024 दशहरा के दिन होगा।
शारदीय नवरात्रि 2024 तिथि
नवरात्रि का पहला दिन- मां शैलपुत्री – 3 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा – 4 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा की पूजा – 5 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का चौथा दिन- मां कूष्मांडा की पूजा – 6 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का पांचवां दिन- मां स्कंदमाता की पूजा – 7 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का छठा दिन- मां कात्यायनी की पूजा – 8 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का सातवां दिन- मां कालरात्रि की पूजा – 9 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का आठवां दिन- मां सिद्धिदात्री की पूजा – 10 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का नौवां दिन- मां महागौरी की पूजा – 11 अक्टूबर 2024
विजयदशमी – 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन
शारदीय नवरात्रि 2024 घटस्थापना मुहूर्त
घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 06.15 – सुबह 07.22 (अवधि – 1 घंटा 6 मिनट)