Shardiya Navratri 2024 : हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 2024 अश्विन महीने में मनाई जाती है। 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार के दिन आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इसी दिन नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होगा। 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा (विजयादशमी) के साथ इसका समापन होगा। भक्त गण मां दुर्गा के नौ स्वरूप का पूजन करने के लिए 9 दिनों तक व्रत रखते हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा का आर्शिवाद पाने के लिए भक्त गण अष्टमी और नवमी तिथि को मां के प्रतीक के रूप में कन्याओं का पूजन करते है। इस दिन छोटी-छोटी कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराया जाता है और उन्हें उपहार दिए जाते हैं।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 20 May: इन राशियों की आज चमकेगी किस्मत, व्यापार और नौकरी में मिलेगा लाभ
शारदीय पूजा सामग्री लिस्ट
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पूजा के लिए आवश्यक सामग्री में कुमकुम, फूल, देवी की मूर्ति या चित्र, जल से भरा कलश, मिट्टी का बर्तन, जौ, लाल चुनरी, लाल वस्त्र, मौली, नारियल, साफ चावल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, बताशे या मिसरी, कपूर, श्रृंगार का सामान, दीपक, घी या तेल, धूप, फल-मिठाई और कलावा शामिल होते हैं। इसके अतिरिक्त, तोरण सजाने के लिए आम के पत्ते, गंगाजल, गणेश जी की मूर्ति, चौकी, दूब, दुर्गा सप्तशती, अगरबत्ती और धूपबत्ती की भी आवश्यकता होती है।