Navratri Maha Navami 2024 Date : वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन महानवमी व्रत का पालन किया जाता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार, महानवमी के दिन देवी दुर्गा के महिषासुर मर्दिनी रूप की उपासना की जाती है। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार, महानवमी के दिन मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का मर्दन किया था। इस वर्ष महानवमी व्रत की तिथि को लेकर कुछ लोगों के मन में उलझन है। इस बार तिथियों के घट बढ़ के बावजूद नवरात्रि पूरे नौ दिन की है। ऐसे में आइए जानते हैं, कब रखा जाएगा महान नवमी व्रत और पूजा महत्व?
पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,
नवरात्रि महानवमी व्रत 2024 तिथि
इस नवरात्रि चतुर्थी तिथि की वृद्धि हो रही है और महाअष्टमी और महानवमी (Mahaashtami and Mahanavami) एक ही दिन 11 अक्टूबर को होगा। 12 अक्टूबर को विजयदशमी मनाई जाएगी।
दान-पुण्य को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता
महानवमी के दिन विधि-विधान से मां भगवती की उपासना के साथ-साथ कन्या पूजन करने से भी लाभ प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस विशेष दिन पर दान-पुण्य को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन, वस्त्र या दान जरूर करना चाहिए।