Shatrughan Sinha – Gulshan Grover : बॉलीवुड के ‘बैड मैन’ गुलशन ग्रोवर इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज मटका किंग को लेकर चर्चा में हैं। प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें एक ऐसा कॉम्प्लिमेंट दिया, जो अब सुर्खियां बटोर रहा है।
पढ़ें :- 6 महीने में टूटी पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताई वजह
शत्रुध्न बोले ‘रहमान डकैत’ के किरदार में तुम होते
गुलशन ग्रोवर ने बताया कि हाल ही में वह इंडस्ट्री के कुछ दिग्गजों के साथ डिनर पर मिले थे, जहां राकेश रोशन और शशि रंजन भी मौजूद थे। इसी दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने उनसे कहा कि उन्होंने धुरंधर देखी और उन्हें लगा कि ‘रहमान डकैत’ का किरदार गुलशन ग्रोवर को निभाना चाहिए था।
गुलशन ने मुस्कुराते हुए बताया कि यह सुनकर उन्हें अच्छा लगा और उन्होंने भी इस बात से सहमति जताई। उनके मुताबिक, अगर उन्हें ऐसा दमदार किरदार मिलता, तो वो उसे अपने अंदाज में और भी अलग तरीके से पेश कर सकते थे।
आज का सिनेमा ज्यादा रियल
बातचीत के दौरान गुलशन ग्रोवर ने फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों पर भी खुलकर अपनी राय रखी। उनका कहना है कि समय के साथ हर चीज बदलती है— चाहे वह कहानियां हों, डायरेक्शन हो या एक्टिंग का स्टाइल। आज का सिनेमा पहले से ज्यादा रियल और एक्सपेरिमेंटल हो गया है, जो दर्शकों को भी नई तरह का अनुभव दे रहा है।
कब रिलीज होगी मटका किंग?
वर्क फ्रंट की बात करें तो मटका किंग 17 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस क्राइम सीरीज में विजय वर्मा लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि गुलशन ग्रोवर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा कृतिका कामरा और साई ताम्हणकर भी इस सीरीज का हिस्सा हैं।
कुल मिलाकर, गुलशन ग्रोवर का यह किस्सा दिखाता है कि इंडस्ट्री में आज भी टैलेंट की कद्र होती है— बस सही मौके का इंतजार रहता है।
रिपोर्ट: कौशिकी गुप्ता
पढ़ें :- Rise and Fall Season 2 : यमराज के अवतार में दिखे वीरेंद्र सहवाग, बोले-बैटिंग नहीं, सीधा लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकला हूं