Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पहले जिस लड़के से अपनी शादी के लिए पुलिस से मांगी मदद, अब उसी पर कराई दुष्कर्म की FIR

पहले जिस लड़के से अपनी शादी के लिए पुलिस से मांगी मदद, अब उसी पर कराई दुष्कर्म की FIR

By Sushil Sah 
Updated Date

बिहार। शेखपुरा में दूसरे के बरामदे में फूल तोड़ने के लिए गई किशोरी की एक युवक ने अस्मत लूटी और उसे कमरे में बंद कर भाग गया। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित किशोरी को कमरे से बाहर निकाला। इस दुष्कर्म को लेकर किशोरी की चाची ने शेखपुरा महिला थाना में आरोपी ‘सुजीत तिवारी’ पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आपको बता दे कि किशोरी के माता-पिता बाहर रहते हैं और वह गांव में चाची के साथ रहती है।

पढ़ें :- तमिलनाडु में चलती प्राइवेट स्लीपर कोच बस में लगी भीषण आग, 23 यात्री थे सवार

इस मामले में एक बात और सामने आ रही है कि किशोरी इस घटना के एक दिन पहले सुजीत से अपनी शादी करवाने के मकसद से बरबीघा थाना पर पुलिस से सहायता की मांग करने गई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ राकेश कुमार का कहना है कि बुधवार दोपहर 24 जून को पूजा के लिए फूल लेने किशोरी जिस बरामदे गई थी, वह दालान, युवक सुजीत तिवारी का था। दोपहर में सुजीत उस वक्त वही मौजूद था और किशोरी को अकेली देखकर उसने जबरन उसको कमरे में ले गया। इसके बाद सुजीत ने उस किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

बलात्कार करने के बाद आरोपी किशोरी को कमरे में बंद करके मौके से फरार हो गया। इसके बाद किशोरी ने शोर मचाया और पुलिस की डायल 112 टीम को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा। शेखपुरा के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक, शुरुआती मेडिकल जांच रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टी नहीं हो पाई है।

भले ही मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म के दावों का समर्थन नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस इस मामले को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल, महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी सुजीत तिवारी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पढ़ें :- इंडिगो फ्लाइट में बम की झूठी खबर से हड़कंप, 5 घंटे की देरी से हुई रवाना
Advertisement