Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ‘वो एक बहुत ही टॉक्सिक औरत है’…. उर्फी की तारीफ करने वाली फलक नाज़ पर भड़कीं खुशी

‘वो एक बहुत ही टॉक्सिक औरत है’…. उर्फी की तारीफ करने वाली फलक नाज़ पर भड़कीं खुशी

By शिव मौर्या 
Updated Date

टीवी एक्ट्रेस फलक नाज़ एक बार फिर खुशी मुखर्जी पर अभद्र कमेंट्स करते नज़र आयी हैं। आइए बताते हैं कि फलक नाज़ ने खुशी के बारे के में क्या कहा है। अभी कुछ दिन पहले फलक नाज़ ख़ुशी के ड्रेस कोड को बैन करने की मांग कि थी। लेकिन एक बार फलक ने कहा है कि ख़ुशी मुखर्जी से तो उर्फी जावेद के कपड़े ज्यादा क्रीएटिब होते हैं। ये बात तब कि है जब खुशी काफी ट्रोल हुई थी। इसके बाद ख़ुशी ने कहा था उर्फी जावेद ने भी अपनी पहचान एक अलग ऑउटफिट से बनाई है। ये सुनते ही फलक से रहा नहीं गया और वो एक बार फिर से ख़ुशी पर जमकर बोल पड़ी।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...

हाल ही में एक इंटरव्यू में फलक पर ख़ुशी ने पलटवार किया है। ख़ुशी ने इंटरव्यू में कहा कि फलक नाज़ बहुत ही टॉक्सिक औरत है वो दूसरों की इंसल्ट करके फेम पाना चाहती है बाकी उसे खुद के दम पर कुछ नहीं करना है। मैंने कोई फैशन डिज़ाइनर का कोर्स नही किया है लेकिन फिर भी मै अपने कपड़ों को और क्रिएटिव दिखाने की कोशिश करती हूँ। मुझे पता है मै क्रिएटिव दिखती भी हूँ।

इसे साथ ही खुशी ने बताया की मै पैरिस हिल्टन और जेनिफर लोपेज को फॉलो करती हूँ । साथ ही खुशी ने उर्फी जावेद को बताया की वो हॉलीवुड के कुछ फैशन डिज़ाइनर को फॉलो करती हैं।

रिपोर्ट-आकांक्षा उपाध्याय

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
Advertisement