Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Shilpa Shetty Pic: रेड पैंट सूट में दिलकश पोज देती दिखीं शिल्पा शेट्टी, परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती आई नजर

Shilpa Shetty Pic: रेड पैंट सूट में दिलकश पोज देती दिखीं शिल्पा शेट्टी, परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती आई नजर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Shilpa Shetty Pic: शिल्पा शेट्टी 49 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस के जरिए लोगों को दीवाना बनाए रखती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने रेड पैंट सूट में दिलकश पोज दिए. उनका ये लुक अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. शिल्पा शेट्टी अपने काम के साथ सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं.

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

वहीं शनिवार की सुबह एक्ट्रेस ने फैंस को ट्रीट देते हुए अपने नई फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी रेड पैंट सूट पहने हुए कैमरा के सामने इठलाती हुई नजर आ रही हैं. हर तस्वीर में उनका अलग पोज देखने को मिल रहा है.

शिल्पा शेट्टी ने अपना ये लाल परी वाला लुक खुले कर्ली बालों और सेटल मेकअप के साथ पूरा किया है. शिल्पा का ये लुक फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि कुछ ही मिनटों में इनपर हजारों लाइक्स आ चुके हैं.


बता दें कि शिल्पा शेट्टी कि सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 32 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘कमीने’ में देखा गया था.

Advertisement