Shilpa Shirodkar Got Corona Virus: बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 18’ की प्रतियोगी शिल्पा शिरोडकर (Shilpa shirodkar) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर खुद इस बात की जानकारी दी है।
पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप
इसी के साथ शिल्पा (Shilpa shirodkar) ने अपने सभी लोगों से सुरक्षित रहने और मास्क पहनने का आग्रह किया है। शिल्पा ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘सुरक्षित रहें।’ इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी साझा किया है।
शिल्पा की दोस्त और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने लिखा, ‘हे भगवान!!! अपना ख्याल रखना शिल्पा… जल्दी ठीक हो जाओ।’
Stay Safe
pic.twitter.com/Hq5aqKjf5Z — Shilpa shirodkar (@Shilpashirodkr) May 19, 2025
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
बता दें, दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस पांव पसार रहा है। हांगकांग से लेकर सिंगापुर तक कोरोना वायरस के नए मामले देखे जा रहे हैं।
अभिनेत्री ने लिखा, ‘नमस्कार दोस्तों। मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। आप लोग सुरक्षित रहिए और मास्क लगाइए।’